भानपुर। सोनहा क्षेत्र के तकियाचक गांव के पास बेकाबू कार सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। गड्ढे में पानी होने की वजह से कार कीचड़ में धंस गई। उसमें सवार तीन पुरुष व दो महिलाएं सुरक्षित बाहर निकाली गईं। स्थानीय ग्रामीणों ने ट्रैक्टर की मदद से कार को खींचकर बाहर निकलवाया। हादसा बुधवार की दोपहर 325 बजे हुआ। कार सवार बलरामपुर से सहजनवां जा रहे थे। संवाद