फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: भांजी को बचाने की कोशिश में मामा की डूब कर मौत

Sat, 17 Aug 2024 10:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
भांजी की हालत गंभीर, जिला अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन


पुरानी बस्ती क्षेत्र के पिपरा चंद्रपति गांव में हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
मानिकचंद्र। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के पिपरा चंद्रपति गांव निवासी एक युवक की घर से पश्चिम दो सौ मीटर दूर एक गहरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई।
वहां के 30 वर्षीय धर्मेंद्र कुमार की भांजी शिखा पुत्री संजय कुमार निवासी लड़या धमैचा जिला संतकबीरनगर 10 दिन पहले उसके घर आई थी। शनिवार को वह गांव के छोटे बच्चों के साथ मामा के घर से दो सौ मीटर पीछे खेल रही थी। बगल में मिट्टी निकालने के लिए बड़ा गड्ढा खोदा गया था, जिसमें पानी भरा था। खेलते हुए शिखा उसी गहरे गड्ढे में गिरकर डूबने लगी। अन्य बच्चों के शोर पर धर्मेंद्र व अन्य लोग पहुंचे।
विज्ञापन

वह गहरे गड्ढे में कूदकर भांजी को पानी के बाहर निकाल लिया लेकिन खुद सिर के बल होने के कारण डूब गए। जब तक लोग उन्हें बाहर निकालते तब तक पानी में दम घुटने से मौत हो गई। इधर बेसुध शिखा को लोग जिला अस्पताल ले गए। धर्मेंद्र पिपराचन्द्रपति के राजस्व पुरवा मैनहिया का चौकीदार था। खाली समय में चार पहिया गाड़ी चलाकर अपने परिवार का जीविकोपार्जन करता था। इसकी मौत पिता रामकुमार, मां मुन्नी देवी, पत्नी सपना, बेटी श्रेया व बेटा सूर्यान्श बहन कंचन, छोटा भाई विजय कुमार व सूर्यप्रकाश का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें