फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: तेज हवा के कारण जारी रही अघोषित कटौती

Fri, 19 Apr 2024 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
- हवा के कारण जंफर टूटने व इंसुलेटर में खराबी की आ रही समस्या
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। गर्मी में बिजली की अघोषित कटौती उपभोक्ताओं को परेशान कर रही है। खपत बढ़ने के बाद ट्रिपिंग की समस्या बढ़ गई है। ऊपर से तेज हवा के कारण जंफर टूटने व इंसुलेटर में खराबी की भी समस्या आ रही है। बृहस्पतिवार रात नौ बजे तक बिजली की लुका-छुपी जारी रही।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को शहर के गांधी नगर, सिविल लाइन, आवास विकास, बड़ेबन, पुरानी बस्ती, मंगलबाजार सहित अन्य इलाकों में बिजली का आना जाना लगा रहा। निगम अधिकारियों का कहना है कि तेज हवा के कारण आपूर्ति बनाए रखने में दिक्कतें आ रही हैं। हवा के कारण तार डिस्टर्ब हो रहे हैं। बड़ेवन व मूड़घाट पर तेज हवा के कारण एलटी तार आपस में चिपक गए। जिससे करीब एक घंटे तक आपूर्ति ठप रही। निगम अधिकारियों का कहना है कि जर्जर तारों को बदला जा रहा है। चालू माह के अंत तक व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली जाएंगी।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें