संवाद न्यूज एजेंसी
सल्टौआ, बस्ती। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सल्टौआ के बगल अवैध रूप से संचालित पब्लिक अल्ट्रासाउंड सेंटर को एसडीएम भानपुर शत्रुधन पाठक, एसीएमओ डॉ. एके मिश्र ने जांच कर सील कर दिया।
एसीएमओ ने बताया कि डीएम से शिकायत हुई थी कि सल्टाैआ कस्बे में बिना लाइसेंस के अल्ट्रासाउंड सेंटर चल रहा है। डीएम के निर्देश पर सोमवार की देर शाम एसीएमओ डाॅ. एके मिश्र ने टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो अल्ट्रासांउड सेंटर खुला था और कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था। संचालक से वैध कागजात की मांग की तो वह पंजीकरण के साथ कोई वैध कागजात नही दिखा पाया। इसलिए टीम ने सेंटर को सील कर दिया। इस मौके पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आनंद मिश्र,सचिदानंद,सुधीर,संदीप राय के साथ सोनहा पुलिस मौजूद रहे।