भानपुर। सोनहा थाना क्षेत्र के भानपुर-रुधौली मार्ग पर परसौनिया पेट्रोल पंप के पास सोमवार की शाम करीब 4:30 बजे दो बाइकों की टक्कर में दो युवक घायल हो गए।एक युवक को सिर मे गंभीर चोटें आई हैं। हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची सोनहा पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचवाया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक, पंचम प्रसाद निवासी ग्राम बढ़या थाना सोनहा परसौनिया पेट्रोल पंप से तेल भरवाकर सड़क की तरफ जैसे ही बढ़े कि उसी समय तेज रफ्तार से आ रहे बाइक सवार मो. सउद निवासी करमहिया थाना सोनहा जनपद बस्ती की बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में पंचम प्रसाद के सिर मे गंभीर चोटें आई हैं।