फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोखरे में डूबकर दो युवकों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पोखरे में डूबकर दो युवकों की मौत
विज्ञापन

जलकुंभी में उलझकर दोनों नहीं कर सके बचाव
पैकोलिया थाने के पेडार गांव के उत्तर है तालाब
पैकोलिया (बस्ती)। क्षेत्र के पेड़ार गांव के तालाब में नहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शवों का पंचनामा कराकर परिजनों को सौंप दिया।
मंगलवार सुबह करीब दस बजे गांव के उत्तर पश्चिम दिशा में स्थित तालाब में पेड़ार गांव निवासी 22 वर्षीय मोहम्मद उजेर पुत्र जुबेर अहमद और 25 वर्षीय मेराज अहमद पुत्र वकार अहमद नहाने गए। दोनों के गहरे पानी में जाने पर उनमें से एक डूबने लगा। उसे डूबता देख दूसरा बचाने का प्रयास करने लगा। तालाब में जलकुंभी होने के कारण दोनों उसमें फंसकर डूब गए। विद्यालय की तरफ गए एक बच्चे ने दोनों को डूबता देख भागकर गांव में पहुंचा और लोगों को बताया। गांव के लोग आननफानन में पहुंचे और खोजबीन कर दोनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। ग्राम प्रधान अब्दुल मालिक की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्र ने बताया कि घटना स्वाभाविक घटी है, इसलिए परिवार के अनुरोध पर पंचनामा कर शव उनके परिवार को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें