फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: वाहन की चपेट से बाइक सवार दो युवकों की मौत

Mon, 25 Sep 2023 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
- बैरिहवा पुल पर पीछे से किसी वाहन ने मारी ठोकर
विज्ञापन

मृतकों में एक सोनहा के पिटाउट, दूसरा नेतउरी का है रहने वाला
संवाद न्यूज एजेंसी
पैकोलिया। बभनान-हर्रैया मार्ग पर स्थित बैरिहवा तिराहे के पास स्थित पुलिया पर अज्ञात वाहन की चपेट से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, बैरिहवा पुलिया पर रविवार की शाम करीब 4:30 बजे बाइक पर सवार होकर दो युवक बभनान की तरफ जा रहे थे। तभी पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें चपेट में ले लिया। ठोकर इतनी तेज थी कि दोनों युवकों ने मौके पर दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

पैकोलिया थानाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद ने बताया कि एक युवक की जेब से आधार कार्ड बरामद हुआ है जिस पर उसका नाम रविंद्र कुमार ऊर्फ पप्पू पुत्र कनिकराम (27) है। मृतक सोनहा थाना क्षेत्र के पिटाउट का रहने वाला है। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि वह रविवार को अपनी ससुराल खोड़ारे थानाक्षेत्र के नेतउरी गांव आया था। वहां से वह नेतउरी गांव निवासी धीरज पुत्र बुधिराम को बाइक से लेकर कहीं जा रहा था। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्जकर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें