रुधौली, बस्ती। थाना रुधौली पुलिस ने महिला से मारपीट के मामलों में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार 13 अप्रैल को हुई घटना में ध्रुव चंद्र व घनश्याम निवासी वार्ड नंबर 07 शांति नगर थाना रुधौली जनपद पर केस दर्ज किया गया था। पुलिस टीम ने दोनों को बृहस्पतिवार को लगभग 10:08 बजे सुबह तहसील मोड़, कस्बा रुधौली से गिरफ्तार किया। संवाद