बस्ती। शासकीय कार्यों में लापरवाही के आरोप में बृहस्पतिवार देरशाम डीपीआरओ रतन कुमार ने दो ग्राम विकास अधिकारियों को निलंबित कर दिया। डीपीआरओ ने बताया कि गौर ब्लाक के ग्राम पंचायत सेमरा में तैनात सचिव राम रोहित को गोशाला में अतिरिक्त शेड निर्माण न कराने के आरोप में निलंबित किया गया है। जबकि विक्रमजोत ब्लाक के रिक्खीपुर ग्राम पंचायत में तैनात श्रीप्रकाश को परिवार रजिस्टर नकल में गलत नाम दर्ज करने के आरोप में निलंबित किया गया है। संवाद