फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर दौड़ रहे दो हजार बीमार ऑटो रिक्शे

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क पर दौड़ रहे दो हजार बीमार ऑटो रिक्शे
विज्ञापन

बस्ती। जिले के दो हजार ऑटो रिक्शे इन दिनों पूरी तरह से मानक विहीन हो चुके हैं। इनमें 17 सौ का फिटनेस नहीं बन पाया है। करीब तीन सौ ऑटो का बीमा और फिटनेस भी समाप्त है। इसके बाद भी ये आटो जिले की सड़क पर फर्राटा भर रहे हैं।
एआरटीओ पंकज कुमार सिंह के अनुसार, जिले में कुल 3697 ऑटो रिक्शा पंजीकृत हैं। इनमें दो महीने पहले 2119 ऑटो के फिटनेस के लिए नोटिस जारी किया गया था। इनमें अब तक महज सौ ऑटो का ही सब कुछ दुरुस्त हो सका है। बाकी अभी मानक विहीन हैं और सड़क पर यात्रियों को ढो रहे हैं। इनका न तो फिटनेस है और न बीमा हो पाया है।
विज्ञापन

करीब दो हजार ऑटो संचालक ही प्रदूषण प्रमाणपत्र बनवा पाए हैं। एआरटीओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 47 ऑटो को पकड़ कर विभिन्न थानों में सीज किया गया है। इन पर तकरीबन 25 से 30 हजार का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन

एआरटीओ के अनुसार बिना परमिट ऑटो का पांच हजार, टैक्स बकाया होने पर नौ हजार, बगैर फिटनेस पर पहली बार पांच हजार, उसके बाद हर बार 10 हजार, प्रदूषण प्रमाणपत्र न होने पर 10 हजार रुपये जुर्माना लगाने का प्रावधान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें