फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अज्ञात कार की ठोकर से बाइक सवार दो किशोर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मॉनिकचंद। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के बस्ती-बांसी मार्ग के गौरा तिराहे पर मंगलवार की सुबह तेज रफ्तार अज्ञात कार के ठोकर से बाइक सवार दो किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें प्राइवेट वाहन से जिला अस्पताल ले जाया गया। कोतवाली थाना क्षेत्र के बनकटा गांव निवासी 14 वर्षीय पंकज व विराज 12 वर्ष मकदी गांव में स्थित मौसी के घर से वापस घर जा रहे थे। अभी ये दोनों गौरा तिराहे पर पहुंचे ही थे कि बस्ती से रुधौली की ओर जा रही एक अज्ञात कार ने सामने से ठोकर मार दी। जिससे दोनों किशोर लगभग 15 मीटर दूर तक सड़क से रगड़ते हुए गिर गए। कार चालक मौके से रुधौली की तरफ भाग निकला। हादसे में दोनों किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने तत्काल निजी वाहन से लेकर दोनों जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें