बस्ती। अलग-अलग थानाक्षेत्र की दो किशोरियां लापता हो गईं। इनमें एक स्कूल से गायब हुई जबकि दूसरी घर से जरूरी काम से बाहर जाने के बहाने गायब हो गई। पुलिस दोनों मामलों में केस दर्ज कर छानबीन शुरू की है।
गौर थानाक्षेत्र के एक गांव के 15 वर्षीय किशोरी के चाचा ने पुलिस को तहरीर दी है। जिसमें बताया कि कस्बे के एक विद्यालय में पढ़ने वाली उनकी भतीजी शुक्रवार को स्कूल गई थी। दोपहर ढाई बजे छुट्टी होने के बाद वह घर नहीं आई। काफी खोजबीन के बाद उसका पता नहीं चला।
उधर, सोनहा थाने के एक गांव की महिला ने थाने में तहरीर दी कि शनिवार रात करीब 12 बजे उसकी लड़की जरूरी काम बताकर गई। काफी समय बीतने के बावजूद वापस नहीं लौटी। तब पुलिस केस दर्ज कर खोजबीन में जुटी है।