कलवारी। बहादुरपुर ब्लाक के आचार्य रामचंद्र शुक्ल बालिका विद्यालय अगौना की प्रधानाध्यापिका सहित दो शिक्षिकाएं सेवानिवृत्त हो गईं। सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापिका प्रमिला सिंह तथा शिक्षिका सुशीला पाठक को प्रबंधक डाॅ. केपी मिश्र ने रामचरित मानस, अंग वस्त्र आदि देकर विदाई की। प्रबंधक ने दोनों शिक्षिकाओं के सुखमय जीवन की शुभकामना दी। इस मौके पर अख्तर जहां, प्रमोद मिश्र, पिंकी मिश्रा, मुनिलाल आदि मौजूद रहे। संवाद