फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बाइक की टक्कर से दो छात्रों की साइकिल टूटी

Thu, 19 Dec 2024 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
दुबौलिया। राम जानकी मार्ग पर डिंगरापुर गेट के पास तिघरा इंटर कॉलेज के छात्रों के साइकिल में पीछे से बाइक सवार ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन

दोनों छात्रों की साइकिल टूट गई। एक छात्र घायल हो गया।
हादसे की जानकारी होने पर विद्यालय के प्रबंधक एवं शिक्षकों ने घायल छात्र को सीएचसी कलवारी पहुंचाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया।
जानकारी के अनुसार, राम आसरे चौधरी किसान इंटर कॉलेज तिघरा से दिन में तीन बजे छुट्टी हुई थी कक्षा 12 के छात्र अमन वर्मा, सौरभ बाबू साइकिल से घर जा रहे थे। डिंगरापुर गेट के पास चिलमा की तरफ से आ रही बाइक सवार ने पीछे से टक्कर मार दी।
जिससे दोनों छात्रों की साइकिल टूट गई। अमन वर्मा निवासी बरकटहिया घायल हो गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें