फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मां की डांट से नाजार दो बहनें बभनान पहुंचीं

Mon, 20 Nov 2023 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस किशोरियों के मां को बुलाकर सौंपा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बभनान (बस्ती)। हर्रैया तिराहे पर बस स्टाफ के पास सोनहा थाना क्षेत्र के भानपुर की रहने वाली दो नाबालिग सगी बहनें मां की डांट से नाराज होकर भटकते हुए पहुंच गईं। इसकी सूचना सभासद अखिलेश शर्मा ने बभनान चौकी को दी। पुलिस ने दोनों को साथ ले गई। बाद में दोनों को उनकी मां को बुलाकर सौंप दिया।
पुलिस के अनुसार, रविवार को सोनहा थाना क्षेत्र के भानपुर निवासी दो किशोरियां घर से नाराज होकर निकलीं। वह भटकते हुए बभनान पहुंच गईं। उन्होंने बताया कि मां की डांट से नाराज होकर काम की तलाश में घर से निकल आई हैं। सुभाष नगर वार्ड के सभासद अखिलेश शर्मा ने इसकी सूचना बभनान पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों के पास से मिले मोबाइल फोन नंबर पर कॉल करके परिजनों को बुलाया।बभनान पुलिस चौकी पर पहुंची उनकी मां ने बताया कि चार बच्चों को लेकर किराए के मकान पर बस्ती जिगिना चौराहे के पास रहती हैं। घर-घर चौका बर्तन कर भरण-पोषण कर रही हैं। शनिवार की देर शाम डांट दिया था। बभनान चौकी प्रभारी धर्मेंद्र तिवारी ने बताया कि दोनों सगी बहनों को उनकी मां उर्मिला को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें