बस्ती। जिला महिला अस्पताल में दो सीनियर सिस्टर की तैनाती हुई है। शुक्रवार को ओपेक चिकित्सालय कैली से रिलीव हुईं सीनियर सिस्टर सुमनलता वर्मा और राजपति चौधरी ने कार्यभार ग्रहण किया। इससे महिला अस्पताल में नर्सिंग कार्य में मजबूती आएगी। रिक्त पदों की संख्या कम होने से कार्य में भी आसानी आएगी। सीएमएस डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि दोनों सीनियर सिस्टर ने ज्वाइन कर लिया है। जल्द ही कार्य आवंटन कर दिया जाएगा। इस दौरान बबिता मिश्रा, चंद्रकली,, सितारा देवी, राकेश पांडेय, शैलेंद्र राय मौजूद रहे। संवाद