कलवारी। लुंबिनी-दुद्धी मार्ग पर चमनगंज तिराहे के पास सोमवार को कार की ठोकर से बाइक र व साइकिल सवार दो लोग घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, 35 वर्षीय रामपाल निवासी चरकैला थाना कलवारी बाइक से कलवारी की तरफ से घर जा रहे थे। 60 वर्षीय मोहन लाल सिंह निवासी कलवारी मुस्तहकम थाना कलवारी साइकिल से चमनगंज जा रहे थे। दोनों लोग उक्त स्थान पर पहुंचे तभी आंबेडकर नगर की तरफ से आ रही कार ने दोनों को चपेट में ले लिया। इससे दोनों लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। लोगों ने दोनों को सीएचसी बहादुरपुर ले गए। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। संवाद