फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: गैर इरादतन हत्या के प्रयास में दो नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। वाल्टरगंज पुलिस ने पैड़ा चौराहे पर 27 अक्तूबर को हुए मारपीट व जानलेवा हमले के मामले में वादी श्याम सुंदर उपाध्याय ग्राम रामबारी थाना रूधौली की तहरीर पर दो लोगों पर नामजद केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, श्याम सुंदर ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया है कि बेटा विपिन उपाध्याय रुधौली से घर आ रहा था। ग्राम खुटहना थाना कप्तानगंज निवासी कृष्णानंद उपाध्याय ने फोन कर उसे पैड़ा चौराहे पर बुलाया। उससे पुराने बकाये का हिसाब-किताब करने लगे। बात ही बात में कृष्णानंद, विपिन को गाली देते हुए मारने लगे। उसका दोनों पैर टूट गया। वह बेहोश हो गया। उसे उसी हालत में छोड़ कृष्णा व उनका सहयोगी हरदी थाना कप्तानगंज निवासी अनुराग फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कृष्णा उपाध्याय व अनुराग पर गैर इरादतन हत्या के प्रयास व मारपीट का केस दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें