बस्ती। गौर क्षेत्र की पुलिस ने फसल जलाने और मारपीट के मामले में सुमही गांव के दो आरोपियों पर केस दर्ज किया है। इस संबंध में हरिकरन यादव ने तहरीर देकर बताया कि उसके गेहूं के खेत में विपक्षी ने गन्ने की पत्ती रखकर जला दिया। इससे गेहूं की फसल जल गई। नुकसान के बारे में पूछने पर अपशब्द कहते हुए मारापीटा। पुलिस ने राम उजागिर व राम कदम पर केस दर्ज किया है। संवाद