फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: राम जानकी मार्ग पर दो मोटरसाइकिलों में टक्कर, तीन घायल

Thu, 01 Jun 2023 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
राजजानकी मार्ग पर सड़क हादसे में घायल युवक।
विज्ञापन
दुबौलिया। थाना क्षेत्र के रामजानकी मार्ग पर रमवापुर राजा गांव के पास बुधवार दोपहर दो मोटरसाइकिल की आपस में टक्कर हो गई। बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पंहुची पुलिस व परिजन तीनों घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी कप्तानगंज ले गए। हालत गंभीर देख तीनों घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। घायलों की पहचान ध्रुव यादव (35) निवासी पकड़ी बख्तावर, अवधेश कुमार निवासी भरपुरवा (26) एवं संजय कुमार निवासी नगरूपुर (24) थाना दुबौलिया के रूप में हुई। जिसमें घायल संजय और अवधेश एक ही बाइक पर सवार थे। जबकि ध्रुव यादव दूसरी बाइक से थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें