फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti: अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों की मौत, एक घायल, परिजनों में मातम

Sat, 19 Aug 2023 11:21 PM IST
Digvijay Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती

सार

स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी चंद्रकांत पाण्डेय ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विक्रमजोत पहुंचाया जहां दो लोगों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
 
विज्ञापन
अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मोटरसाइकिल सवार दो की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्ती के छावनी थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर फूलडीह गांव के पास शनिवार की देर शाम करीब 9:30 बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आये मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी चंद्रकांत पाण्डेय ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विक्रमजोत पहुंचाया जहां दो लोगों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

 

वहीं गम्भीर रूप से घायल एक को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय अयोध्या रेफर कर दिया। तीसरे युवक की भी रास्ते में मौत हो गई। मृतकों की पहचान   थाना क्षेत्र के विक्रमजोत गांव निवासी सूबेदार यादव 45 पुत्र पुद्दन व विक्रमजोत निवासी विरेंद्र 23 पुत्र नन्दलाल और कल्यानपुर निवासी मनीराम निषाद 35 पुत्र बितानू के रूप में हुई। तीनों एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर अयोध्या से घर लौट रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें