फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गिरने से दो बंदरों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली गिरने से दो बंदरों की मौत
विज्ञापन

कलवारी। सोमवार की सुबह थाना क्षेत्र के भोयर गांव में आम के पेड़ पर बिजली गिरने से उसकी चपेट में आए दो बंदरों की मौत हो गई। सुबह से ही गरज-चमक के साथ पानी बरस रहा था।
उसी बीच भोयर गांव के पूरब दलित टोला में आम के पेड़ पर बैठे दो बंदर बिजली की चपेट में आने से झुलस गए। उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही गांव के सिद्धू ,शंकर, सर्वेश चौधरी, मल्लू शर्मा, आदर्श पांडेय, गोलाई कन्नौजिया, अनुज कनौजिया, दिलीप श्रीवास्तव, पप्पू सहित गांव के अन्य लोग पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने बाकायदा कफन मंगाकर दोनों बंदरों के शवों को उसमें लपेटा। ट्रैक्टर-ट्राली पर रखकर सरयू नदी के माझा खुर्द घाट पर ले गए, जहां उनका अंतिम संस्कार किया। गांव के लोगों ने बताया कि वे लोग क्रियाकर्म भी करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें