फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: चोरी की बाइक के साथ दो लिफ्टर गिरफ्तार

Tue, 23 May 2023 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
नगर पुलिस ने चोरी की मोटर साइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।
विज्ञापन
नगर बाजार(बस्ती)। पुलिस टीम ने सोमवार तड़के थानाक्षेत्र के बेलाड़ी चौराहे पर चेकिंग के दौरान बाइक चोरी के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से चोरी की एक बाइक बरामद की गई है।
विज्ञापन

एसओ जनार्दन प्रसाद ने बताया कि थाने के एसआई शशि शेखर सिंह टीम के साथ बेलाड़ी चौराहे के पास रात्रि गश्त कर रहे थे। मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति चोरी के बाइक से बेलाड़ी फ्लाईओवर के रास्ते खांता तिराहे की तरफ जा रहे हैं। यदि जल्दी की जाए तो पकड़े जा सकते हैं। मुखबिर की सूचना पर विश्वास कर के खांता तिराहे के बगल में छिप के इंतजार किया जा रहा था। तभी एक मोटर साइकिल आती हुई दिखाई दी। लाइट देकर उन्हें रोकना चाहा तो पुलिस को देख कर वे बाइक मोड़ कर भागना लगे। बाइक फिसल गई और वहीं गिर गए। पुलिस टीम ने दोनों को पकड़ लिया। उनमें से एक ने खुद को अभिषेक निगम निवासी तिसाह थाना कलवारी और दूसरे ने विवेक कुमार निवासी करियापार राउत थाना कोतवाली बताया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे लोग बाइक चोरी की फिराक में घूम रहे थे। उनके पास से बरामद बाइक चोरी की निकली। बाइक की डिकी में एक प्लास, दो रिंच, एक सरिया, पेचकश, एक इलेक्ट्रॉनिक टॉर्च बरामद हुआ।

आरोपियों का आपराधिक इतिहास
- पकड़े गए आरोपियों में अभिषेक पर कलवारी, लालगंज, कलवारी, नगर थाने में चोरी, आर्म्स एक्ट सहित छह केस दर्ज हैं। जबकि दूसरे आरोपी विवेक पर कोतवाली, मुंडेरवा, और नगर थाने में चोरी, मारपीट व धमकी के पांच केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें