बनकटी। बस्ती-महुली मार्ग पर लालगंज थानाक्षेत्र के देईसांड़ बाजार स्थित आयल मिल के सामने बुधवार को दो बाइक की भिड़ंत हो गई। मुंडेरवा थानाक्षेत्र के खड़ौहा निवासी पूर्व संविदा लाइनमैन की बाइक देईसांड़ बाजार की तरफ से आ रहे लालगंज थानाक्षेत्र के हर्रैया निवासी नीरज शर्मा से टकरा गई। हादसे में दोनों बाइक चालक नीरज शर्मा और सिकंदर चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने दोनों को पीएचसी भिजवाया। चिकित्सक ने नीरज शर्मा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। संवाद