वाल्टरगंज। थाना क्षेत्र के मानिकचंद चौराहे के पास बृहस्पतिवार की देर शाम करीब सात बजे बाइक और साइकिल की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार राम करण निवासी तिलोरा बांसी सिद्धार्थनगर तथा साइकिल सवार कृष्ण कांत निवासी बस्डीलिया थाना वाल्टरगंज घायल हो गए। आसपास के लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया। संवाद