वाल्टरगंज। थाना क्षेत्र के देईपार-माणिकचंद मार्ग पर जोगिया चौराहे पर बुधवार की शाम को बाइक सवार दो युवक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गिरकर घायल हो गए। थाना क्षेत्र के बेलहसा निवासी विशाल व अंकित बाइक से कहीं जा रहे थे। जोगिया चौराहे पर उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। दोनों सड़क के किनारे गिर गए। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन एंबुलेंस से दोनों को पीएचसी सल्टौवा ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां से विशाल को मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। अंकित की हालत में सुधार होने पर घर भेज दिया गया। संवाद