सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत
छावनी (बस्ती)। रामजानकी मार्ग पर सोनहवा अमोढ़ा के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई।
छावनी थाना क्षेत्र के चरथी कथिक गांव निवासी अंकुर पुत्र हरिओम अपने गांव के दोस्त करन के साथ एक ही बाइक से रानी बगिया के पास बाइक से घूमने गए थे। शुक्रवार देर शाम 6:30 बजे दोनों बाइक से अपने घर लौट रहे थे। रामजानकी मार्ग पर सोनहवा अमोढ़ा के निकट विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को ठोकर मार दिया। जिससे घटनास्थल पर अंकुर (17) की मौत हो गई, जबकि करन (16) पुत्र बृज भवन निवासी ग्राम कोहले थाना हर्रैया की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। एसओ छावनी रोहित उपाध्याय ने बताया कि दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।