फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News:करंट लगने से दो की मौत, एक-दूसरे को बचाने के चक्कर में गई जान

Thu, 12 Sep 2024 01:21 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन व अन्य ग्रामीण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खेत देखने गए दुबौलिया क्षेत्र के दो किसान अचानक करंट की चपेट में आ गए, जिससे दोनों किसानों की मौत हो गई। यह खबर सुनते ही गांव में हाहाकार मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों किसान आज सुबह खेत देखने के लिए गए थे विद्युत पोल में 11000 वोल्टेज बिजली का करंट उतर आया था, जिससे एक किसान इसकी चपेट में आ गया।

विज्ञापन


दूसरा किसान उसे बचाने के लिए दौड़ा तो वह भी करंट की चपेट में आ गया, जिससे दोनों की मौत हो गई। दोनों परिजनों के घर का रो-रो कर बुरा हाल है।  मृतकों की पहचान किशनलाल 64 वर्ष , भलाई यादव 42 वर्ष के रूप में हुई है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें