बस्ती। डेंगू का प्रभाव धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। बृहस्पतिवार को एक निजी पैथोलॉजी से आई रिपोर्ट में नरहरिया क्षेत्र के दो रोगी डेंगू पीड़ित पाए गए हैं। यह दोनों घर में ही आइसोलेट हैं। सितंबर के दूसरे सप्ताह में डेंगू प्रभावित होने लगा है।
जनवरी से लेकर अब तक कुल 14 मरीज मिले हैं। इनमें अधिकांश ठीक हो गए हैं। सीएमओ डॉ. आरपी मिश्र ने बताया कि डेंगू मरीज की जानकारी मिली है। अभी उनका टेस्ट फिर से कराया जाएगा, लेकिन वहां निरोधात्मक कार्रवाई के लिए टीम को निर्देश दिया गया है। संवाद