कप्तानगंज। कप्तानगंज रेंज में कुत्तों के हमले में दो हिरनों की मौत हो गई। वन विभाग की टीम ने दोनों हिरनों के शव का पोस्टमार्टम कराकर दफना दिया। रतास गांव में रविवार की सुबह राम प्रसाद चौधरी के खेत में कुत्तों के झुंड ने हिरन को काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने घायल हिरन को लेकर कप्तानगंज पशु अस्पताल पहुंची। लेकिन, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, क्षेत्र के खरका देवरी गांव में बीती रात कुत्तों के हमले से घायल हिरन ने भी रविवार की सुबह दम तोड़ दिया। वन विभाग की टीम ने दोनों हिरनों के शव का पोस्टमार्टम कराकर दफना दिया। राजू प्रसाद ने बताया कि कुत्तों के हमले से दो हिरनों की मौत हो गई हैं। संवाद