बस्ती। पुलिस भर्ती परीक्षा को देखते हुए 23 व 24 अगस्त को नगर क्षेत्र के 12वीं तक के सभी विद्यालय बंद रहेंगे। एडीएम प्रतिपाल सिंह ने बताया कि 23, 24ए 25 व 30 तथा 31 अगस्त को जनपद के निर्धारित 12 परीक्षा केंद्रो पर परीक्षा होगी। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों एवं अन्य लोगों का आवागमन बढ़ने पर यातायात को सुगमता बनाने के लिए नगर क्षेत्र में संचालित कक्षा एक से 12 तक के समस्त बोर्डों के राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, स्ववित्त पोषित, सीबीएसई, आईसीएसई विद्यालय बंद रहेंगे। संवाद