संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। वाल्टरगंज पुलिस ने दो गो तस्कर को गिरफ्तार किया है। उनके पास से दो गोवंश भी मिले हैं। बरामदगी के आधार पर दोनों के विरुद्ध गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।
पुलिस ने बताया कि शनिवार की रात को सूचना मिली कि तीन लोग बढ़कुईया गोशाला की तरफ से दो (बछड़े) गोवंश को मारते-पीटते गोकशी के नियत से तेलियाडिह के तरफ ले जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। दो लोगों को पकड़ लिया गया, जबकि एक व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला।
पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान मोहमद कैफ व मोहम्मद सलमान निवासी मझौआमीर थाना वाल्टरगंज के रूप में बताया। आरोपियों ने बताया कि वह तीनों बढ़कुईया गोशाला से गोवंश को पकड़कर गोकशी के लिए ले जा रहे थे। पुलिस ने दोनों गोवंश को बढ़कुईया गोशाला के संरक्षक की सुपुर्दगी में दिया।