फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दो कोरोना के मरीज मिले, सक्रिय केस 15

Wed, 10 May 2023 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जिले में मंगलवार को कोरोना के दो नए पॉजिटिव केस मिले हैं। इनमें एंटीजन जांच में निगेटिव 30 वर्षीय महिला आरटीपीसीआर जांच में पॉजिटिव मिली है। महिला ने जिला महिला अस्पताल में अपनी जांच कराई थी। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के गिदही पॉवर हाउस के पास महिला अपने बच्चों के साथ रहती है। समस्या होने पर वह जिला महिला अस्पताल जांच कराने आई थी। वहां पर उसकी एंटीजन व आरटीपीसीआर दोनों का नमूना लिया गया था। मंगलवार को मेडिकल कॉलेज के लैब से आई रिपोर्ट में वह पॉजिटिव मिली है। एक अन्य 25 वर्षीय दुबौलिया ब्लाक की एक महिला जिला महिला अस्पताल के ओपीडी में हुई जांच में पॉजिटिव मिली है।
विज्ञापन

सीएमओ आरपी मिश्र ने बताया कि जिले में एक्टिस केस 15 हैं, जबकि 65 मरीज अब तक डिस्चार्ज हो चुके हैं। सोमवार को एंटीजन जांच में पॉजिटिव मिली महिला का इलाज दक्षिण दरवाजा स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा है। मंगल बाजार की रहने वाली महिला को ऑपरेशन से प्रसव हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें