फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 20 हजार लेकर दो उचक्के चंपत

Sat, 03 Aug 2024 04:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
दुबौलिया। चिलमा बाजार में बर्तन खरीदने का झांसा देकर उचक्के 20 हजार रुपये लेकर चंपत हो गए। दुकानदार का कहना है कि पहले उचक्के बगल की दुकान पर आकर 11 साड़ी निकालने को बोले। वहां से बर्तन की दुकान पर आकर बोले कि उनके यहां पूजा है। 11 बर्तनों के नौ सेट खरीदना है। इस दौरान बातों में उलझाकर दो उचक्के 20 हजार रुपये लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन

दुकानदार सत्यप्रकाश अग्रहरि ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 24 जुलाई की सुबह आठ बजे उसके बगल के सजनलाल सोनी के यहां पायकपुर निवासी शिवचरण और एक अन्य व्यक्ति पहुंचा। दोनों ने कहा कि 21 साड़ी खरीदनी है। साड़ी निकलवाने के बाद बगल की दुकान पर दोनों पहुंचे और कहने लगे कि 20 हजार की बड़ी नोट दे दीजिए। साथ ही कहा कि उनके यहां पूजा हो रही है। नौ तरह के 11-11 पीस बर्तन खरीदना है। इस बीच दुकानदार पांच-पांच सौ की 40 नोट निकालकर गिनने लगा। इस दौरान बातों में उलझाकर दोनों ने रुपये ले लिए और दुकानदार को बर्तन लाने को कहकर चले गए। एसओ चंद्रकांत पांडेय ने बताया कि पायकपुर निवासी शिवचरन और एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें