फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दुकान से दो बंडल तार चोरी, सीसीटीवी में कैद वारदात

Sat, 10 Aug 2024 05:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बभनान। कस्बे से सटे पैकोलिया क्षेत्र के महेशगंज चौराहे पर स्थित एक दुकान से तार चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


पैकोलिया क्षेत्र के सलहदीपुर गांव निवासी धर्मेंद्र आर्या ने पैकोलिया पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि 8 अगस्त को दो बाइक सवार आए और उसकी दुकान में घुस गए काउंटर पर रखा दो बंडल तार झोले में रखकर फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक दुकानदार जिन दो लोगों पर चोरी का आरोप लगा रहा है उनसे दुकानदार का कुछ लेनदेन का मामला भी फंसा हुआ है। दोनों पक्षों को थाने पर बुलाया गया है। दोनों पक्ष जब आमने-सामने होंगे तभी मामले के बारे में कुछ कहा जा सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें