फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अमरौली शुमाली में खुरपका बीमारी से दो भैंसों की मौत

Wed, 13 Mar 2024 02:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
हफ्तेभर से फैला है संक्रमण, नहीं पहुंची पशुपालन विभाग की टीम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सल्टौआ। अमरौली शुमाली गांव में खुरपका फैलने से मंगलवार को दो भैंसों की मौत हो गई। गांव के यादव पुरवा, चौधरी पुरवा, माघपुर, अमरौली खास में एक सप्ताह से करीब दर्जनभर पशुओं म खुरपका का संक्रमण बढ़ रहा है। इससे पशुपालक परेशान हैं।
विज्ञापन

गांव में पशुपालन विभाग के चिकित्सक नहीं पहुंचे हैं। इससे पशुओं का बेहतर इलाज नहीं हो पा रहा है। मंगलवार को गांव के शकुंतला पत्नी रामबहाल की एक भैंस और बिंदु के पड़िया की मौत हो गई। गांव के गोमती प्रसाद, मेवालाल, रामशब्द, फूलचंद, दौलतराम, दिनेश वर्मा आदि ने बताया कि इसकी सूचना पशुपालन विभाग को पांच दिन पहले दी गई थी लेकिन कोई चिकित्सक इलाज के लिए नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

पशु चिकित्साधिकारी विजय श्रीवास्तव ने बताया कि टीम को गांव में भेजकर इलाज शुरू कराया गया है। पशुपालकों को एहतियात बरतने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें