महराजगंज (बस्ती)। महाराजगंज कस्बे से रविवार को चोरों ने दो बाइक चोरी की। एक बाइक को मछली मंडी के पास छोड़ गए। पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है। तेलियाडीह निवासी विजय कुमार ने रविवार की सुबह पुलिस को सूचना दी कि उनकी बाइक घर के बरामदे में खड़ी थी। रात में चोर किसी समय चुरा ले गए। इसके अलावा चोरों ने एक बाइक पुरानी बरदही बाजार से चोरी की, मगर उसे मछली मंडी के पास छोड़कर भाग गए। पुलिस ने बाइक को बरामद कर लिया। छानबीन की जा रही है। संवाद