फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पत्नी से मारपीट के बाद दो बाइकों में लगाई आग

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर बाजार (बस्ती)। थाना क्षेत्र के रौसिंघापार चौराहे से पास रहने वाले युवक ने पत्नी की पिटाई करने के बाद दो बाइकों में आग लगा दी। पीड़िता चंद्रकला ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि पति संदीप कुमार शराब पीने के आदी हैं। आए दिन नशे में उनके साथ मारपीट करते हैं। आरोप है कि नौ मार्च की दोपहर करीब तीन बजे पति नशे में घर पहुंचे और उनके साथ मारपीट की। उसने अपने मायके में सूचना दी। 10 मार्च को उनके भाई चंद्रप्रकाश और बहनोई विजय प्रकाश समझाने के लिए ससुराल पहुंचे। देर रात करीब 10 बजे पति ने गुस्से में आकर दोनों की बाइक पर पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें