नगर बाजार (बस्ती)। नगर पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के दो अलग अलग मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज किया है। नगर थाना क्षेत्र के पालनगर निवासी राजेश कुमार ने पुलिस को तहरीर दिया कि बुधवार रात अपनी मोटरसाइकिल घर के बाहर लॉक करके खड़ा करके सोने चले गए। सुबह जब आंख खुली तो मोटरसाइकिल गायब थी। काफी खोजबीन के बाद भी वह नहीं मिली।
वहीं नगर थाना क्षेत्र के ग्राम मीतनजोत निवासी संतराम सोनकर तहरीर दिया कि घर के बाहर खड़ी बाइक गायब हो गई। काफी तलाश करने के बाद भी वह नहीं मिली। थाना प्रभारी नगर संतोष कुमार ने बताया कि दोनों केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। संवाद