गौर। कृषक पीजी कॉलेज के सामने मंगलवार की शाम दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक महिला सहित दो लोग घायल हो गए हैं।
गौर क्षेत्र के बुढ़ौआ गांव निवासी हिमांशु (22) बाबा शीतला प्रसाद व दादी सोनारा देवी को बाइक से लेकर गौर बाजार आए थे। बाजार से वापस जाते समय महाविद्यालय के पास दूसरी बाइक से आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हिमांशु गंभीर रूप से घायल हो गए। उसे इलाज के लिए गौर सीएचसी लाया गया। जहां हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। जबकि शीतला प्रसाद व सोनारा देवी को मामूली चोटें आई हैं। संवाद