फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दो बाइक की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत

Sat, 03 Aug 2024 04:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बनगवां खास गांव के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
परशुरामपुर। सिकंदरपुर-मसकनवा मार्ग पर बनगवां खास गांव के पास दो अनियंत्रित बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। एक के चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार की रात क़रीब आठ बजे परशुरामपुर क्षेत्र के चोरहा गांव निवासी अरविंद पांडेय तथा नरसिंह नारायण अपनी बाइक से घर से मसकनवा सब्जी लेने जा रहे थे। बनगवां खास गांव के पास सामने से आ रही बाइक से उनकी की टक्कर हो गई। सड़क पर गिरने से बाइक सवार बनगवां खास निवासी 32 वर्षीय संजय कुमार को सिर तथा चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरी बाइक पर सवार नरसिंह की हालत गंभीर बताई जा रही है। अरविंद को भी हल्की चोटें आई हैं। घायलों का इलाज श्रीराम अस्पताल अयोध्या में चल रहा है। एसएचओ परशुरामपुर तहसीलदार सिंह ने बताया कि दोनों बाइक कब्जे में ले ली गई है। घायलों का इलाज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें