फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत, तीन घायल
विज्ञापन

बनकटी। महुली मार्ग के बर्रोहिया गांव के सामने दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में चार लोग घायल हो गए। घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई। तीन का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

लालगंज थानाक्षेत्र के चंद्रनगर वार्ड निवासी 22 वर्षीय हमीद व 15 वर्षीय मुस्तफा रविवार को देर रात महादेवा चौराहे से कपड़े बेचकर घर लौट रहे थे। अभी वह बर्रोहिया फिजियोथेरेपी सेंटर के सामने पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक उनकी बाइक से भिड़ गई, जिससे दोनों बाइकों पर सवार चार लोग सड़क किनारे जा गिरे। दुर्घटना में हमीद व मुस्तफा का सिर व पैर में दूसरी बाइक सवार मसौना निवासी प्रिंस चौधरी पुत्र रूदल व सूरज पुत्र अज्ञात को चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया गया। इलाज के दौरान हमीद की मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें