भानपुर। बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर रविवार की शाम करीब 6:35 बजे पंचमोहनी पेट्रोल पंप के पास सड़क के किनारे खड़े ट्रक से तेज रफ्तार बाइक सवार दो युवक टकरा कर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में सोनहा थाना क्षेत्र के फेरसम गांव निवासी संदीप (18) व छावनी थाना क्षेत्र के बबुरहवां गांव निवासी अंश (14) को चोटें आई हैं। दोनों को एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। संवाद