फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ऑटो से टकराकर बाइक सवार दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
महादेवा। लालगंज थाना क्षेत्र के बस्ती-महुली मार्ग पर थरौली गांव निवासी मोलहू (36) अपने साथी चंद्रभान (48) निवासी बोकनार के साथ शनिवार सुबह 9 बजे बाइक से बस्ती जा रहे थे। घर से कुछ ही दूर जाने पर आगे चल रहे अज्ञात ऑटो चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे बाइक ऑटो से टकरा गई। बाइक पर सवार दोनों लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे में मोलहू के मुंह और पैर में चोट आईं है, जबकि चंद्रभान के पैर में गंभीर चोट लगी है। आसपास मौजूद लोगों की मदद से दोनों को निजी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका उपचार कराया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें