फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बाराबंकी के दो केला व्यापारियों की हादसे में मौत

Sat, 14 Oct 2023 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
रुधौली की तरफ से बाइक पर सवार होकर आ रहे थे दोनों
विज्ञापन

वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के पैड़ा के पास हुई दुर्घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के पैड़ा के पास शुक्रवार रात को बोलेरो की चपेट में आने से बाइक सवार बाराबंकी के दो केला व्यापारियों की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। बोलेरो में सवार दो वर्षीय बालक समेत तीन लोग घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, बाराबंकी जिले के सफदरगंज थाना क्षेत्र के कैरतिमपुरवा मजरा प्यारेपुर निवासी केला व्यापारी जगजीवन (32) पुत्र पूर्णमासी व गांव के विभांशु (28) पुत्र अक्षय कुमार के साथ बाइक से रुधौली तरफ किसी काम से गए थे। रात करीब 9:30 बजे लौटते समय वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के शहीद शिवगुलाम सिंह पैड़ा गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक में सीधे टक्कर मार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक से उछलकर सड़क के किनारे जा गिरे। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। उधर, बोलेरो में सवार सिद्धार्थनगर जिले के खेसराहा थाना क्षेत्र के कुनौना गांव के राजकुमार यादव (32), उनकी पत्नी संगीता (29) और दो वर्षीय बेटा आर्यन भी घायल हो गए। यह तीनों मुंबई से ट्रेन से रेलवे स्टेशन आकर बोलेरो से घर जा रहे थे।
हादसे की सूचना पर सीओ सिटी विनय कुमार चौहान व थानाध्यक्ष रामदेव मौके पर पहुंच गए। दोनों वाहन को कब्जे में लेकर घायलाें को इलाज के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें