परशुरामपुर। क्षेत्र में मोबाइल चोरी की वारदात करने वाले दो शातिरों को पुलिस ने दबोचा है। उनके पास से चोरी की तीन मोबाइल भी बरामद हुई है। थानाध्यक्ष विश्वमोहन राय ने बताया कि कि मोबाइल चोर गिरोह के दो सदस्य बुधवार को दिन में 10:30 बजे दुफेड़ी पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से घटना में प्रयुक्त की जाने वाली बाइक भी बरामद हुई है। दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है। वहां से दोनों आरोपी को जेल भेज दिया गया। संवाद