छावनी/बस्ती। छावनी पुलिस ने रविवार को मुखबिर की सूचना पर हाइवे पर स्थित बबुरहवा ओवरब्रिज के पास से दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी का सोलर पैनल व चोरी का ऑटो बरामद किया गया है।
सीओ हर्रैया शेषमणि उपाध्याय ने प्रेसवार्ता में बताया कि आरोपियों की पहचान थाना क्षेत्र के मल्लूपुर गांव निवासी गोपाल पांडेय व रोहित शुक्ल के रूप में हुई। उनके पास से चोरी के दो सोलर पैनल व एक सौ नब्बे रुपये बरामद हुए। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन लोगों ने 17 जून को गांव के संदीप मिश्र की छत पर लगे दो सोलर पैनल चुराया था। 21 जून को गोरखपुर के धर्मशाला बाजार स्थित सुमेर सागर से एक सीएनजी आटो चोरी कर रामपुर नया गांव बंधे के किनारे छिपा रखे हैं। पुलिस ने ऑटो को बरामद कर लिया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार पांडेय के अलावा एसआई राम सुरेश कुशवाहा, हेड कांस्टेबल पंकज यादव, कांस्टेबल मुकेश यादव, अरुण यादव शामिल रहे।