फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचा,कारतूस के साथ दो गिरफ्तार,सरगना फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
तमंचा, कारतूस के साथ दो गिरफ्तार, सरगना फरार
विज्ञापन

कप्तानगंज पुलिस ने एंटी नारकोटिक्स टीम के साथ की गिरफ्तारी
संवाद न्यूज एजेंसी
दुबौला/कप्तानगंज (बस्ती)। कप्तानगंज पुलिस व एंटी नारकोटिक्स की टीम ने सोमवार को मुखबिर की सूचना पर मुठभेड़ में दो शातिरों को असलहे के साथ गिरफ्तार करने का दावा किया है। जबकि एक पुलिस को चकमा देकर मोटरसाइकिल से फरार हो गया। पुलिस के हत्थे चढ़े शातिरों के विरुद्ध पुलिस के उपर फायर करने और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। सीओ कलवारी आलोक प्रसाद ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 11 बजे प्रभारी निरीक्षक कप्तानगंज दिनेश चंद्र चौधरी और एंटी नारकोटिक्स की टीम के प्रभारी योगेश कुमार सिंह को मुखबिर से सूचना मिली। जिसके आधार पर मोटरसाइकिल सवार तीन शातिरों की दुबौला गनेशपुर रोड पर घेराबंदी की गई। पुलिस को देखकर संदिग्ध युवक भागने लगे। पुलिस का दावा है कि घिरता देख तीनों ने अलग-अलग असलहे से फायर करना शुरू कर दिया। पुलिस टीम ने मौके से सुग्रीव कुमार यादव निवासी रैकवार थाना कप्तानगंज व अनिल कुमार उर्फ लालू पुत्र आज्ञाराम निवासी मरहा थाना नगर को दौड़ा कर पकड़ लिया। सुग्रीव के पास से एक कट्टा और कारतूस खोखा बरामद हुआ। जबकि अनिल के पास से एक विदेशी पिस्टल बरामद हुआ। दोनों अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि मौके से फरार महेंद्र प्रजापति टीम का मास्टर माइंड है। जिसके विरुद्ध वाल्टरगंज थाने में मुकदमा भी दर्ज है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें