बस्ती। पुरानी बस्ती थाने की पुलिस ने बृहस्पतिवार की शाम को अलग-अलग स्थानों से दो युवकों को देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिए गए। थानेदार जयदीप ने बताया कि पंकज टाकिज गली मोड़ से पठान टोला निवासी रोमगोपाल सोनकर को 20 पाउच देसी शराब के साथ दक्षिण दरवाजा पुलिस चौकी प्रभारी वीरेंद्र कुमार ने गिरफ्तार किया है। इसके अलावा मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के गुराडिया गुर्जर निवासी अनिल उर्फ कालू को 22 पाउच देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। संवाद