बस्ती। परशुरामपुर पुलिस और एसओजी ने दो संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से अवैध पिस्टल, कारतूस व बाइक बरामद की गई है। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह और एसओजी प्रभारी विकास यादव की टीम बृहस्पतिवार को संयुक्त रूप से क्षेत्र में गश्त कर रही थी। क्षेत्र के बिछनैया ताल के पास दो संदिग्ध लोग बाइक से जाते दिखाई पड़े। पुलिस ने उन्हें रोक लिया। उनकी पहचान परशुरामपुर कस्बा निवासी आशीष गुप्ता (23) और गोंडा के छपिया थाना क्षेत्र के पायर कोहपा गांव निवासी गोविंद गुप्ता (24) के रूप में हुई है। संवाद